आज कल मोटापे की समस्या बहुत ही आम हो गयी है | प्रत्येक दूसरा व्यक्ति मोटापे की समस्या से परेशान है | ऐसे में क्यों ना कुछ घरेलु नुस्खों की सहायता से मोटापे पर काबू पाया जाये | क्योकि घरेलु नुस्खे बहुत ही सुरक्षित होते हैं, और ये लाभदायक भी बहुत होते हैं |
हमारे आसपास बहुत सी ऐसी चीजे होती हैं जो वजन घटने में लाभदायक सिद्ध होती हैं |परन्तु जानकारी ना होने की वजह से हम उन्हें प्रयोग नहीं कर पाते | एक ऐसी ही रेमिडी आज हम आपको बताएँगे जिससे 2-3 हफ़्तों में काम से काम 5 किलो वजन कम कर सकते हैं |
१- सबसे पहले चार निम्बू लें|
२- उन्हें अच्छे से धो लें, और एक अलग कटोरी में रख लें |
३-अब इनको काट लें, और इनका रस एक अलग गिलास में निचोड़ लें |
४-इस रस को आपको किसी और काम में प्रयोग में लेना है | और इसके बचे हुए छिलकों को एक कटोरी में रख लेंगे |
५-अब एक बर्तन में पानी उबालने रख दें, और उन निम्बू के छिलकों को इसमें दाल दें |
६-इसे तेज आंच पर 8-10 मिनट तक उबलने दें |
७-और अब इसे थोड़ा ठंडा होने दें |
८- जब ये गुनगुना रह जाये तब इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक मिला लें |
९-और इसे गुनगुना ही पियें, या आप इसे ठंडा होने पर भी पी सकते हैं |
*सुझाव :-
~इसे फ्रिज में रख कर ना पियें |
~ इसको पीने के साथ स्वस्थ आहार लें और कुछ एक्सरसाइज भी करें |