एलोवेरा को किसी परिचय की जरूरत नहीं। एलोवेरा भले ही एक छोटा-सा पौधा है, लेकिन इसके गुण जगजाहिर हैं। इसके अनेक फायदों के कारण ही हर घर में इसे इस्तेमाल किया जाता है। एलोवेरा के फायदे अनेक हैं, चाहे वो स्वास्थ्य के लिए हों, त्वचा के लिए हों या बालों के लिए हों। कुछ फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे | आज इस लेख में हम एलोवेरा के बहुत से फायदों के बारे में बताएंगे |
1 – वजन कम करता है :-
आजकल लगभग हर दूसरे या तीसरे व्यक्ति को मोटापे की समस्या होती है। बाहर का खाना और सही ढंग से शारीरिक क्रिया न करने से कई लोग वज़न बढ़ने की समस्या से परेशान हैं। एलोवेरा क रस का नियमित रूप से सेवन करने से वजन घटाने में बहुत मदद मिलती है |
2 – सूजन और दर्द से राहत देता है :-
एलोवेरा का रस सूजन और गाड़िया के दर्द में भी बहुत राहत देता है | केवल दो हफ़्तों में ही सूजन और दर्द के लक्षणों में काफी कमी महसूस होने लगती है |
3 – रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है :-
कई लोग मौसम के बदलने के साथ ही बीमार पड़ जाते हैं |ऐसे में एलोवेरा के रस का सेवन हमारी रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है | आप सोने से पहले एलोवेरा जूस पी सकते हैं। सोते समय एलोवेरा आपके शरीर में अपना काम करना शुरू कर देता है। और बिमारियों से करता है |
4 – डाइबिटीज़ के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद :-
एलोवेरा का रस डाइबिटीज़ के रोगियों के लिए तो राम-बाण है | ये शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है |
5 – मानसिक स्वास्थ्य के लिए :-
आजकल की जिंदगी बहुत ही व्यस्त हो गयी है | हर दूसरा व्यक्ति तनाव से ग्रसित है। इसी लिए यह ज़रूरी है कि योग व व्यायाम के साथ-साथ खानपान पर भी ध्यान दिया जाए। एक सर्वे के मुताबिक़, जिन व्यक्तियों के आहार में एलोवेरा शामिल होता है, उन लोगों की स्मरण शक्ति अन्य लोगों से बेहतर होती है, और तनाव भी काम रहता है |
6 – मुँह के स्वस्थ्य के लिए प्रभावी :-
एलोवेरा रस का प्रयोग मुँह में बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को ख़त्म करता है | एक अध्ध्य्यन में यह कहा गया है कि दन्त चिकित्सा में एलोवेरा बहुत ही प्रभावशाली होता है एलोवेरा को हम दन्त-मंजन की तरह भी प्रयोग कर सकते हैं | ये पायरिया जैसी बीमारी को भी ठीक करने में कारगर साबित हुआ है |
एलोवेरा पेस्ट बनाने कि विधि :-
सामग्री –
तीन चम्मच एलोवेरा जेल
पांच चम्मच वेजिटेबल ग्लिसरीन
पांच चम्मच बेकिंग सोडा
नीलगिरी या फिर पुदीने का तेल
शीशे का जार
विधि –
~ शीशे के जार में एलोवेरा जेल डालें |
~अब इसमें ग्लिसरीन, बेकिंग सोडा, पुदीने का तेल अच्छे से मिला लें |
~आपका एलोवेरा पेस्ट तैयार है |अब इस मिश्रण को किसी अच्छे से जार में रख दें |
7 – सर्दी जुकाम में फायदेमंद :-
अक्सर लोगों को बदलते मौसम या प्रदूषण के कारण सर्दी या खांसी की समस्या हो जाती है। ऐसे में एलोवेरा के रस का उपयोग किया जाए, तो काफ़ी फायदेमंद साबित होता है |
सर्दी खांसी के लिए एलोवेरा रस बनाने की विधि-
सामग्री-
एलोवेरा जूस
दो चम्मच शहद
विधि –
~सबसे पहले एक कटोरी में एलोवेरा जैल लें |
~फ़ी इसमें दो चम्मच शहद मिला लें |
~आप इस मिश्रण को दिन में दो से तीन बार पिएं।
8 – त्वचा के लिए बहुत फायदा करता है :-
धूल-मिट्टी, प्रदूषण और तरह-तरह की कैमिकल युक्त क्रीम से चेहरा की नमी चली जाती है। इससे त्वचा बेजान और रूखी होने लगती है। ऐसे में एलोवेरा का चेहरे पर उपयोग से चेहरा मुलायम व स्वस्थ रहता है |
त्वचा के लिए फेस पैक बनाने की विधि –
सामग्री –
एक चम्मच एलोवेरा जेल
एक चम्मच दूध
एक चम्मच शहद
चुटकीभर हल्दी
विधि-
~एक कटोरी में सारी सामग्री को मिला कर एक पेस्ट बना लें।
~अब इसे चेहरे पर लगाकर कुछ मिनटों के लिए सुखा लें।
~फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
~आप इसे को हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं।
सुझाव –
~अगर आपको एलोवेरा से अगर आपको एलोवेरा से एलर्जी है, तो इस जूस को लेने से पहले किसी एक्सपर्ट या डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।