आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में धूल , धूप और प्रदूषण से चेहरे की पूरी रंगत चली जाती है | लोग गोर होने के लिए क्या कुछ नहीं करते |वैसे तो दुनियां में दो ही रंग के लोग हैं – काले और गोरे | लेकिन गोरा रंग लोगों को अधिक आकर्षित करता है | यदि कोई व्यक्ति नाक-नक़्शे से ठीक हो लेकिन गोरा न हो तो लोग उसे सुन्दर नहीं समझते | इसी लिए लोग ब्यूटी प्रोडक्ट्स का प्रयोग करते हैं | लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में बहुत से केमिकल्स मिले हुए होते हैं जो आपकी त्वचा को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं | इसी लिए त्वचा की देखभाल के लिए घरेलु नुश्खे ही सबसे बेस्ट हैं |
इन घरेलू नुस्खों से आप भी पा सकते हैं चमकता हुआ चेहरा
1- संतरे के छिलके का प्रयोग :- संतरे का छिलका त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है | इसके लिए सबसे पहले कुछ संतरों को छील कर छिलका इकठ्ठा कर लें | तब इन छिलकों को पीसकर उसका पाउडर बना लें | इसके बाद इसमें गुलाब-जल की कुछ बूँदें और ब्राउन शुगर मिला लें | तब इसे चेहरे पर लगा कर कुछ देर स्क्रब करें और उसके बाद ठन्डे पानी से धो लें | इससे चेहरे को निखार मिलता है |
2- बेसन और दही का लेप :- चेहरे से डार्क सर्कल और कालेपन को हटाने के लिए बेसन , हल्दी और दही का लेप बना लें | तब इस लेप को चेहरे पर लगा कर 5 मिनट तक स्क्रब करें और 10-15 मिनट तक ऐसे ही सूखने के लिए छोड़ दें | उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें | कुछ ही देर में चेहरा चमकने लगेगा |
3- चन्दन के पॉउडर का प्रयोग :- मार्केट में चेहरे के लिए बनने वाले अधिकतर प्रोडक्ट में चन्दन का पॉउडर मिलाया जाता है | क्योंकि चन्दन पॉउडर चेहरे की रंगत सुधारने में बहुत असरदार होता है | इस घरेलु नुश्खे के लिए आधा चम्मच चन्दन पॉउडर में एक चुटकी हल्दी और 3-4 बून्द बादाम का तेल मिला कर अच्छे से मिश्रण तैयार कर लें | इस मिश्रण को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाए | इससे चेहरे के दाग-धब्बे , पिम्पल्स हट जाते हैं और चेहरे का रंग भी साफ़ हो जाता है |
3-टमाटर और निम्बू का फेस पैक :- इसे बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर का पल्प निकल लें | इसमें 3-4 निम्बू की बून्द दाल कर अच्छे से मिला लें | तब इस पैक को चेहरे पर लगा कर सूखने के लिए छोड़ दें | 10 मिनट बाद ठन्डे पानी से धो लें | यह पैक सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के लिए बेहद लाभदायक है |