Sawan Month 2020 : भगवान शंकर का सबसे प्रिय महीना माना जाता है – सावन का महीना | सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करना , बेल पत्र से उनकी पूजा – अर्चना करना , और उन पर जल चढ़ाना बहुत ही फलदायी माना जाता है | शिव पुराण में यह बताया गया है की माता पारवती ने श्रावण मास में ही कठोर तप करके भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था | इसी लिए इस महीने को मनोकामनाएं पूरी करने का महीना भी कहा जाता है | श्रावण मास का महीना सभी महीनों में सबसे पवित्र महीना माना जाता है | इस महीने में लोग भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए सावन के सोमवार का भी व्रत करते हैं एवं अपनी मनोकामना पूरी करते हैं |
श्रावण मास 2020 – अद्भुत संयोग
इस बार सावन के महीने में एक अद्भुत संयोग बन रहा है जो की कई सालों बाद बनता है | यह तो आप जानते ही है कि इस बार श्रावण मास 6 जुलाई को आरम्भ हो रहा है जिस दिन सोमवार है और अद्भुत संयोग ये है की श्रावण मास 3 अगस्त की समाप्त होगा उस दिन भी सोमवार का ही दिन है |
श्रावण मास में सोमवारों का महत्त्व
जैसा कि हमने पहले बताया है कि भगवन शिव को श्रावण का महीना कितना प्यारा है | इसी लिए उनके भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए और अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए सावन के सोमवार का व्रत रखते हैं | ऐसा कहा जाता है की सावन के सोमवार का व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा अर्चना करने पर जो मनोकामना मांगी जाती है उसे भोले भंडारी अवश्य पूरा करते हैं | इसी महीने से शिव भक्त अपनी कावड़ यात्रा भी आरम्भ करते हैं |
श्रावण मास में भगवन शंकर की पूजा का महत्त्व
सावन के महीने में खासकर भगवान् शिव की पूजा की जाती है | हिन्दू धर्म में यह बताया गया है की इस महीने में ख़ासकर कि सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है | कुछ कुवारी लड़किया भगवान शिव जैसा पति पाने की चाह से भी सावन में भगवान् शिव की पूजा एवं व्रत करती हैं |
श्रावण मास में कैसे करें भगवान् शिव की पूजा
भगवान् शिव सभी देवताओं में बहुत ही भोले हैं | जरा सी पूजा से ही प्रसन्न हो जाते हैं | सावन में इनकी पूजा के लिए आपको –
=> रोज सुबह सूर्योदय से पूर्व उठ कर स्नान करके स्वच्छ कपडे पहनने चाहिए |
=> उसके बाद भगवान की पूजा के लिए थाली तैयार करनी चाहिए | जिसमे रोली , चावल , बेल पत्र , घी का दीपक , धूप , पुष्प ,मिष्टान , आदि स सब होना चाहिए |
=> उसके बाद कहीं शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए एवं पुष्प , धुप रोली , चावल आदि से पूजा करनी कहहिये |
=> यदि उस दिन सोमवार है तो आप व्रत भी रखे | दिन में फलाहार एवं शाम को भगवान का भोग लगाकर एक बार ही भोजन ग्रहण करना चाहिए |
ऐसा करने से भगवान आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे |